Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsAam Aadmi Party s Hunger Strike Continues for Road Construction in Gonda

आप ने चेताया, मांगे पूरी नहीं तो 30 से आमरण अनशन

Gonda News - गोण्डा में आम आदमी पार्टी ने केशवपुर पहाड़वा सड़क निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन जारी रखा है। चौथे दिन अनशन के दौरान कई नेता उपस्थित रहे, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं आया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSat, 28 June 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
आप ने चेताया, मांगे पूरी नहीं तो 30 से आमरण अनशन

गोण्डा। आम आदमी पार्टी का बदहाल हो चुकी केशवपुर पहाड़वा सड़क निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को जिला पंचायत सभागार टिन शेड में अनशन के दौरान महिला जिलाध्यक्ष मंजू देवी, धनीराम धनगर, सतनाम मंहथ, हरीश दूबे, सर्वेश दूबे, आर एल पाण्डेय, सीता राम वर्मा, अर्जुन प्रसाद दूबे, जय प्रकाश यादव, अनुराग विश्वकर्मा बैठे। हालांकि प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी यहां झांकने नहीं आया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र अज्जू पण्डित ने चेताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो 30 से आमरण अनशन शुरु कर देंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

पांच दिनों का क्रमिक अनशन रविवार को खत्म हो जाएगा। आंदोलन में जिला उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह व कटरा विधान सभा के प्रभारी विवेक द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डा आरके सिंह ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें