Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsUncontested Election at Shahid Smarak Inter College New Leadership Elected

रामनगीना सिंह बने अध्यक्ष

Ghazipur News - नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। रामनगीना सिंह अध्यक्ष, विजय नारायण सिंह उपाध्यक्ष और सुनील कुमार सिंह प्रबंधक चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में वंश बहादुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 29 June 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
रामनगीना सिंह बने अध्यक्ष

नंदगंज। स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रामनगीना सिंह अध्यक्ष और विजय नारायण सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। सुनील कुमार सिंह को प्रबंधक, वंश बहादुर सिंह को उप प्रबंधक और राजकिशोर जायसवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। राजकीय हाईस्कूल कटरिया के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार विश्वास ने पर्यवेक्षक और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह चुनाव अधिकारी रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी। इनमें देवप्रकाश सिंह, दारोगा सिंह, नगीना यादव, वीपी सिंह, नवीन सिंह समेत सभी सदस्य शामिल रहे। संचालन गौरव प्रताप सिंह ने किया और आभार प्रधानाचार्य उदयराज ने जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें