Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Suicide of Married Woman in Badupur Due to Domestic Abuse

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Ghazipur News - फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शवफंदे से लटकता मिला विवाहिता शवफंदे से लटकता मिला विवाहिता शवफंदे से लटकता मिला विवाहिता शवफंदे से लटकता मिला विवाहिता

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 27 June 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना क्षेत्र के बदूपुर शांतिनगर निवासी विवाहिता ने टीन शेड में लगे लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से सनसनी फैल गयी। जानकारी होने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वाले सूचना मिलने पर मौके पर आ गए। आए दिन पति से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वर्ष 2003 में पुष्पा की शादी बद्धूपुर शांतिनगर निवासी बृजेश राजभर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था।

कई बार पंचायत भी हुई लेकिन बात न बनी। चार माह पहले उसने मारपीट कर घायल कर दिया। तब वह तीन महीने तक मायके में रही थी। दोबारा पति विदाई करा कर लाया था। मृतका के तीन बच्चे क्रमशः 15 वर्षीय विशाल राजभर ,13 वर्षीय अनन्या ,11 वर्षीय नंदिनी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ बिरनो बालेंन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका के भाई बाबूलाल ने घटना की तहरीर दिया है। जिसमें पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उधर, पत्नी की मौत के बाद पति बृजेश सदमे में दीवाल से सिर पीट-पीट कर खुद लहूलुहान हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें