Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Accident 5-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Tractor in Manihari

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

Ghazipur News - मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोरारी गांव स्थित आरके ईंट

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 21 June 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोरारी गांव स्थित आरके ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को झारखंड से आए मजदूर पियूष राम की 5 वर्षीय बेटी प्रीति की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक ईंट ढोने के लिए जा रहा था। प्रीति ने अपनी मां को देखा और दौड़ पड़ी। वह ट्रैक्टर के आगे से निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। प्रीति ट्रैक्टर की ट्रॉली से झूलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव मौके पर पहुंचे। जहां प्रीति के पिता पियूष राम ने पुलिस को बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। उन्होंने इसे बच्ची की लापरवाही बताया और किसी कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। थानाध्यक्ष श्याम जी यादव ने बताया कि पिता ने लिखित रुप से कार्रवाई न करने की बात कही है। उन्होंने बेटी का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाकर दफना दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें