Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsThree Women Steal Gold Jewelry from Victim in Nandganj Market

महिला से सोने के गहने ले भागी महिला ठग

Ghazipur News - रविवार को नंदगंज बाजार में तीन महिलाओं ने एक अन्य महिला उर्मिला देवी से ठगी की। उर्मिला जब अपने ननिहाल बरहपुर जाने के लिए बाजार में आई, तो तीनों महिलाओं ने उसे गहनों के बारे में बात करते हुए भ्रमित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 9 June 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
महिला से सोने के गहने ले भागी महिला ठग

नन्दगंज। बाजार के मुख्य मार्ग पर रविवार को तीन महिलाएं एक वाहन में बैठकर एक अन्य महिला का ठगी करके उसका सोने का मंगलसूत्र व कनफूल लेकर फरार हो गईं। क्षेत्र के ईशोपुर खड़बा निवासी उर्मिला देवी दोपहर करीब एक बजे अपने ननिहाल बरहपुर जाने के लिये नंदगंज बाजार में आयी। मुख्य बाजार में एक दुकान के पास पेड़ की छाया में एक वाहन खड़ा था। उर्मिला बैठ गई। तीन महिलाएं भी आकर बैठ गयी। तीनों में आपस में अपने- अपने गहने बात कर उसे भ्रम में डाल दिया। फिर उर्मिला से भी गहने की बात करते हुए उसका मंगलसूत्र तथा कनफूल भी निकलवा लिया।

उसके बाद तीनों टोटो से उतरकर पहाड़पुर जाने की बात कहकर उतरकर चली गयी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पीड़ित द्वारा सूचना दी गयी है। छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें