Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSuspicious Fire Claims Life of Young Bride in Nandganj Dowry Death Case Registered

संदिग्ध हाल में आग लगने से विवाविता की मौत

Ghazipur News - नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सौरम गांव के थाने के पूरा में

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 20 June 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हाल में आग लगने से विवाविता की मौत

नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सौरम गांव के थाने के पूरा में दोपहर में घर के अंदर संदिग्ध हाल में आग लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। भाई ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। सैदपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी विवाहिता के भाई रोहन यादव ने थाने में गुरुवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि बहन 20 वर्षीय गुड़िया की शादी 25 अप्रैल 2024 को मुकेश यादव के साथ हुई थी। शादी होने के बाद बहन गुडिया ससुराल सौरम के थाने के पूरा में रहती थी।

जहां उसकी सास, ससुर विरेन्द्र यादव, पति मुकेश यादव, मुकेश की बहने और मुकेश का छोटा भाई आये दिन दहेज में कम सामान को लेकर प्रताणित करते थे। पिछले चार दिनों से गुड़िया का मोबाइल छीन लिया था। जिससे मायके के लोगों से बातचीत नहीं हो पा रही थी। गुरुवार की सुबह नौ बजे मुकेश के मोबाईल पर काल कर बताया कि गुड़िया आग लगने से थोड़ा सा जल गयी है। किसी तरह में पता लगाकर सदर अस्पताल गाजीपुर पहुंचा तो वहां गुड़िया की नाजुक हालत देखा। वह बुरी तरह जल चुकी थी। थोडी देर बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर के आधार पर पति मुकेश, सास प्रतिमा, ससुर वीरेंद्र देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें