Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSuicide Point Lack of Safety Net at Ramkaran Bridge in Ghazipur Leads to Tragic Incidents

हादसों के बाद भी नहीं लगा रामकरन सेतु पर जाली

Ghazipur News - गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में रामकरन सेतु पुल पर सुरक्षा जाली न होने के कारण यह आत्महत्या का स्थान बन गया है। पिछले कुछ महीनों में कई लोगों ने यहां से कूदकर जान दी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 27 June 2025 02:32 PM
share Share
Follow Us on
हादसों के बाद भी नहीं लगा रामकरन सेतु पर जाली

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के रामकरन सेतु पुल पर जाली न लगने के कारण सुसाइड पॉइंट बन गया है। गंगा नदी पर बना यह पुल सैदपुर से चंदौली की तरफ जाने का रास्ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहन और लोग गुजरते हैं। लेकिन इसके किनारों पर कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे यह आत्महत्या करने वालों के लिए एक 'सॉफ्ट टारगेट' बन चुका है। पिछले कुछ महीनों में इस पुल से कई लोगों ने छलांग लगाकर जान दे दी है। बीते अक्टूबर महीने में सैदपुर की रहने वाले युवती ने इस पुल से नदी में कूदकर जान दे दी थी।

इसके पूर्व अगस्त माह में एक अन्य महिला ने भी इसी पुल से कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। इसके अलावा यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिनमें कुछ की जान गंगा में मछली मारने वाले मल्लाहों ने बचाई है। घटनाओं को रोकने के लिए समाजसेवी रमेश यादव डब्लू व अभिषेक साहा ने रामकरन सेतु पर जाली लगवाने के लिए कई बार आवाज उठाई लेकिन यह मुद्दा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया और आज तक जाली का काम पुरा नही हो पाया है। पुल पर अक्सर आत्महत्या की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि पुल पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है तथा जाली लगाने के लिए पत्राचार किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें