Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSpeeding Vehicle Accident Injures Three in Saidpur

सड़क हादसे में तीन लोग घायल

Ghazipur News - सैदपुर-खानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। मुराहू राजभर, उनकी पत्नी सीमा देवी और बेटी अंजली राजभर बाइक से जा रहे थे, तभी एक चार पहिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 24 June 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में तीन लोग घायल

सैदपुर। क्षेत्र के सैदपुर-खानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपति समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। क्षेत्र के उचौरी मठियां गाँव निवासी 40 वर्षीय मुराहू राजभर पुत्र मिश्री राजभर, उसकी पत्नी सीमा देवी व 21 वर्षीय अंजली राजभर पुत्री सत्या सोमवार की सुबह 8 बजे बाइक से कही जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में तीनों गिरकर घायल हो गए। आसपास जुटे लोगों ने तीनों को 108 एंबुलेंस से सैदपुर सीएचसी भेजा। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें