Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsRamkaran Setu Bridge Becomes Suicide Point Due to Lack of Safety Nets

कई हादसों के बाद भी नहीं लगी रामकरन सेतु पुल पर जाली

Ghazipur News - गाजीपुर के रामकरन सेतु पुल पर सुरक्षा जाली न होने के कारण यह आत्महत्या का एक प्रमुख स्थल बन गया है। कई लोगों ने इस पुल से नदी में कूदकर जान दी है। समाजसेवियों ने जाली लगाने के लिए प्रयास किए हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 26 June 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
कई हादसों के बाद भी नहीं लगी रामकरन सेतु पुल पर जाली

गाजीपुर (खानपुर)। क्षेत्र के रामकरन सेतु पुल पर जाली न लगने के कारण सुसाइड पॉइंट बन गया है। गंगा नदी पर बना यह पुल सैदपुर से चंदौली की तरफ जाने का रास्ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहन और लोग गुजरते हैं। लेकिन इसके किनारों पर कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे यह आत्महत्या करने वालों के लिए एक 'सॉफ्ट टारगेट' बन चुका है। पिछले कुछ महीनों में इस पुल से कई लोगों ने छलांग लगाकर जान दे दी है। बीते अक्टूबर महीने में सैदपुर की रहने वाले युवती ने इस पुल से नदी में कूदकर जान दे दी थी।

इसके पूर्व अगस्त माह में एक अन्य महिला ने भी इसी पुल से कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। इसके अलावा यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिनमें कुछ की जान गंगा में मछली मारने वाले मल्लाहों ने बचाई है। घटनाओं को रोकने के लिए समाजसेवी रमेश यादव डब्लू व अभिषेक साहा ने रामकरन सेतु पर जाली लगवाने के लिए कई बार आवाज उठाई लेकिन यह मुद्दा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया और आज तक जाली का काम पुरा नही हो पाया है। तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि पुल पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है तथा जाली लगाने के लिए पत्राचार किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें