Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsMysterious Body Found in Ganga River Under Hamid Bridge

गंगा में उतराया मिला अधेड़ का शव

Ghazipur News - रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु के नीचे नदी में

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 24 June 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
गंगा में उतराया मिला अधेड़ का शव

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु के नीचे नदी में सोमवार को एक 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का उतराया हुआ शव मिला। मौके पर राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार अधेड़ सफेद काले रंग का धारीदार टीशर्ट, स्लेटी रंग का पैंट एवं काले रंग की गंजी पहने हुए था। पॉकेट से साइकिल की एक चाभी मिली है। इसके अलावा उसके पहचान संबंधित कोई चीज नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर फोटो डालकर शिनाख्त की कोशिश में पुलिस जुटी है।

रजागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव गंगा से बरामद हुआ। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें