मनबढ़ों ने दुकान में जड़ा ताला, युवती को किया बंद
Ghazipur News - जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत जखनियां बाजार में रविवार की दोपहर दो

जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत जखनियां बाजार में रविवार की दोपहर दो बजे एक दर्जन की संख्या में मनबढ़ों ने दुकान और घर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान युवती पांच घंटे तक दुकान में बंद रही। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से चाभी से ताला खुलवाकर बाहर निकाला। मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना का कारण दो साल पहले मकान की रजिस्ट्री होने के बाद खाली न करने का विवाद बताया गया है। जबकि पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप है कि नशे में धुत करने के बाद मकान लिखाया गया। मामला न्यायालय में भी चल रहा है।
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां बाजार में रविवार को जमीनी विवाद ने तूल पकड़ लिया। संजय यादव के पक्ष के एक दर्जन की संख्या में लोग भोला गुप्ता के घर और दुकान में ताला जड़ दिया। इस दौरान भीतर मौजूद उनकी 27 वर्षीय बेटी महिमा बंधक बनी रही। इसका भाई शुभम गुप्त संदेहास्पद हालात में गायब हो गया। घटना को लेकर मौके पर भारी संख्या में लोग आ गए। अफरा- तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही दरोगा प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। इस पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। किसी तरह से बंद मकान की चाभी मंगाई गई। तब जाकर ताला खुलवाया गया। मौके पर व्यापारियों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। ममले में पीड़ित भोला गुप्ता की पत्नी ने बताया कि उनके पति को संजय यादव ने नशे में धुत कर मकान की रजिस्ट्री करवा ली थी। इसका न्यायायल में मामला चल रहा है। दबंगई के बल पर मकान पर कब्जा करना चाह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरार मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मामला आपसी विवाद का है। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।