Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsInspection of Erosion Control Work by Irrigation Department Officials in Khanpur

गोमती नदी तट पर कटाव रोधी कार्य का लिया जायजा

Ghazipur News - फोटो-05ज्ञान कर्म और भक्ति का मूल आधार सदाचारज्ञान कर्म और भक्ति का मूल आधार सदाचारज्ञान कर्म और भक्ति का मूल आधार सदाचारज्ञान कर्म और भक्ति का मूल आ

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 28 June 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
गोमती नदी तट पर कटाव रोधी कार्य का लिया जायजा

खानपुर। क्षेत्र के गौरहट, तेतारपुर में गोमती नदी के किनारे हो रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय की गठित अधिकारियों की टीम ने किया। जांच टीम ने कार्य की गुणवत्ता, सामग्री और निर्माण तकनीक के बारे में जानकारी ली। कार्य की धीमी गति पर अधिकारियों ने असंतुष्टि जाहिर कर संबंधित को कार्य में तेजी लाने और नियत समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। जांच टीम में जयेश कस्तूरे, सहायक अभियंता, देवकली पंप कैनाल, अनुराग यादव सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, आशीष कुमार जिला उद्यान विभाग शामिल रहे। प्रतिनिधि धीरज सिंह सहित स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह कार्य गांव को कटाव से स्थायी राहत देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें