Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsDrona Archery Academy s Virat Maurya and Yuvraj Singh Selected for Khelo India

खेलो इंडिया में तीरंदाज युवराज और विराट का हुआ चयन

Ghazipur News - द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के विराट मौर्य और युवराज सिंह का चयन खेलो इंडिया के तहत दमन दीव के खेलो इंडिया केंद्र में हुआ है। यह उनकी मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। दोनों खिलाड़ियों ने अप्रैल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 5 June 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया में तीरंदाज युवराज और विराट का हुआ चयन

जमानियां। द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के विराट मौर्य और युवराज सिंह खेलो इंडिया के तहत दमन दीव के खेलो इंडिया केंद्र में चयन किया गया है। यह उपलब्धि इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और उनके प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। अप्रैल माह में चयन प्रक्रिया में दोनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और चयनित भी हुए। विराट मौर्य क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव और युवराज सिंह बारूइन के रहने वाले हैं। दो खिलाड़ियों के बदौलत गांव के साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ। इस अवसर पर संस्थापक और मुख्य कोच सतीश दुबे ने कहा कि हमें अपने युवा तीरंदाजों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने खेलो इंडिया में अपनी जगह बनाई है।

यह न केवल उनके व्यक्तिगत सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बल्कि यह हमारी अकादमी के लिए भी एक सम्मान की बात है। हम मानते हैं कि खेलो इंडिया जैसी पहलें भारत के खेल भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वही स्थानीय सहायक कोच संदीप और अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी इस परिणाम को सराहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें