Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCrackdown on Single-Use Plastic in Saidpur Market

छह किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Ghazipur News - सैदपुर में नगर पंचायत प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह दुकानदारों से लगभग छह किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 16 June 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
छह किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

सैदपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधित के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह फुटकर किराना दुकानदारों से लगभग छह किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। नगर पंचायत के अधिसाशी अधिकारी ने बताया कि अगर कोई प्रतिष्ठान या व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें