Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Passing of Chandrakant Shukla Founder of RBS College Leaves Education Community in Mourning

नहीं रहे शिक्षण संस्थान के संस्थापक चन्द्रकांत

Gangapar News - नहीं रहे शिक्षा संस्थान के संस्थापक चन्द्रकांत शुक्ल मेजा। आर बी एस महाविद्यालय मेजा खास के संस्थापक चन्द्र कांत शुक्ल का अचानक निधन हो गया। उनके निधन

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 28 June 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
नहीं रहे शिक्षण संस्थान के संस्थापक चन्द्रकांत

आरबीएस महाविद्यालय मेजा खास के संस्थापक चन्द्र कांत शुक्ल का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार जैसे ही महाविद्यालय पहुंचा प्राचार्य व शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गम में डूब गए। शोक सभा करने के बाद उनके आवास चले गए। संस्थापक चन्द्रकांत के निधन की जानकारी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य संस्थानों के प्रमुखों व प्राचार्यो को हुई तो लोगों ने शोक व्यक्त किया। सुभाष चन्द्र बोस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी, राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा के प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक, लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज सिरसा के प्राचार्य महेन्द्र जायसवाल, मनीष तिवारी, राहुल तिवारी ने शिक्षा जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें