सोरांव में झमाझम बारिश के बाद धान की रोपाई शुरू
Gangapar News - सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम का बदला मिजाज, सोरांव क्षेत्र में शनिवार को दिनभर झमाझम हुई

मौसम का बदला मिजाज, सोरांव क्षेत्र में शनिवार को दिनभर झमाझम हुई बारिश। बारिश से क्षेत्रीय लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं अगैती धान की नर्सरी तैयार करने वाले किसानों ने शुरू किया रोपाई। किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं । सोरांव के लोगों को शनिवार का दिन राहत भरा रहा। पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर सोरांव होलागढ़ मोड के समीप जल भराव हो गया। बारिश बंद होने पर हाईवे से पानी धीरे-धीरे कर निकल गया। बारिश से गर्मी में परेशान लोगों को राहत मिली।
शनिवार को बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। सोरांव के रैया, सूखी डीह, गोहरी, सेवईत, नारायणपुर, जूड़ापुर दादू समेत दर्जनों गांव में चुनिंदा किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दिया। बारिश होने से धान की नर्सरी का तेजी से विकास होगा। बारिश से ग्रामीणों ने राहत मिली है। सोरांव के सूखी डीह गांव निवासी किसान शिव कैलाश पटेल ने बताया कि अगैती धान की नर्सरी तैयार कर किसान पलेवा के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। हालांकि कुछ किसान समरसेबल के सहारे धान की रोपाई कर दिया था। तेज धूप से धान का पौधा झुलस रहा था परंतु शनिवार को हुई बारिश ने धान के पौधे को संजीवनी प्रदान किया है। बारिश से लोगों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।