भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, नौ लोग घायल
Gangapar News - बहरिया। बहरिया थाना के महुली गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक पक्ष से

बहरिया थाना के महुली गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक पक्ष से सुरेश कुमार यादव अपनी भूमिधरी जमीन पर बाउंड्रीवॉल कर रहे थे। तो दूसरे पक्ष से निर्माण बंद करने को कहा। इस बीच बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से सुरेश कुमार, राकेश कुमार, सुनीता देवी, सुमन को गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष से राजू, राम पूजन, कल्लू राम, रामप्रकाश, सुनीता देवी को गंभीर चोटे आई। दोनों पक्ष बहरिया थाने पहुंचकर उक्त घटना की तहरीर दी। थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्र ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है और दोनों पक्षों को चोटे आई हैं।
दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।