अच्छी सेहत के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी
Gangapar News - मांडा। शरीर को स्वस्थ और नीरोग रखने का योग ही एक सशक्त माध्यम है। अच्छी
शरीर को स्वस्थ और नीरोग रखने का योग ही एक सशक्त माध्यम है। अच्छी सेहत के लिए नियमित रुप से योगाभ्यास करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लिए प्रेरित करना ही है। उक्त विचार मांडा खास के भरारी लालगंज मार्ग पर स्थित दशमियहवा मैदान के धर्मशाला में भाजपा मांडा मंडल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रदेव राजू शुक्ला ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने की। योगाभ्यास कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, अनुलोम, विलोम आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रामबली मौर्या, अमरेश मिश्रा, अवधेश केशरी, ओम प्रकाश मिश्रा, जगदीश गुप्ता, पिंटू सिंह, रामराज कुशवाहा सहित मांडा मंडल के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता व अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।