Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGovernment Order to Replace Transformers Ignored Residents Suffer in Manda Area

ट्रांसफॉर्मर न आने से बरसात में बढ़ी परेशानी

Gangapar News - मांडा। 24 घंटे के अंदर फुंका ट्रांसफॉर्मर बदले जाने का सरकारी फरमान मांडा क्षेत्र में

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 21 June 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
ट्रांसफॉर्मर न आने से बरसात में बढ़ी परेशानी

24 घंटे के अंदर फुंका ट्रांसफॉर्मर बदले जाने का सरकारी फरमान मांडा क्षेत्र में पूरी तरह बेअसर है। हफ्तों ट्रांसफार्मर न बदले जाने से बरसात की रात व उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित मांडा सीएचसी के पीछे सोनकर बस्ती का 16 केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिन से ध्वस्त हुआ है। इसके अलावा मांडा रोड उपकेंद्र के ही चकमुसाही गाँव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी चार दिन से ध्वस्त हो गया है। सूचना व आनलाइन शिकायत के बावजूद भी दोनों ट्रांसफार्मर न लग पाने से बरसात की रात और उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें