Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFirst Batch of Amarnath Yatra Departs with Devotion from Shankargarh

अमरनाथ यात्रा के लिए शंकरगढ़ से पहला जत्था रवाना

Gangapar News - शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था श्रद्धा

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 28 June 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
अमरनाथ यात्रा के लिए शंकरगढ़ से पहला जत्था रवाना

नगर पंचायत शंकरगढ़ से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने स्टेशन पर हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय कर दिया। नगर के कई लोगों ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता की कामना की। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से आरंभ हो रही है। इसी के तहत शंकरगढ़ क्षेत्र से लगभग दो दर्जन श्रद्धालु अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले हैं। इन श्रद्धालुओं में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।स्थानीय नागरिकों और नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने यात्रा पर निकल रहे भक्तों को माल्यार्पण कर विदा किया।

यात्रा संयोजक ने बताया कि यह जत्था पहले वैष्णो देवी के दर्शन करेगा और उसके बाद पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर प्रस्थान करेगा।भक्तों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने अमरनाथ बाबा की कृपा से यात्रा के सफल समापन की प्रार्थना की। इस मौके पंकज गुप्ता ,मनोज केसरवानी ,गोलू जायसवाल,लव कुमार दुवेदी,आशीष कुमार, सुभाष वर्मा, विजय केसरवानी, अभी केसरवानी, अनिकेत केसरवानी, प्रज्जवल केसरवानी, रजत केसरवानी आदी लोग अमरनाथ एवं वैष्णो देवी धाम यात्रा में शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें