Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers Laborers Students in Distress Under BJP Government Congress Leaders Protest

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Gangapar News - फूलपुर। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी परेशान है। किसानों को उनकी उपज

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 28 June 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी परेशान है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ी हुई बिजली की कीमतें खाद एवं बीजों के दाम से किसान परेशान है। मजदूर वर्ग में काम न होने से आसंतोष है। दिन भर काम की तलाश में बैठे श्रमिक शाम को बिना काम के वापस घर आने के लिए मजबूर हैं। इसी प्रकार छात्रों की बढ़ी हुई फीस किताबें और ड्रेस के दाम अभिभावक के लिए समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेसजनों द्वारा फूलपुर तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहीं।

उन्होने कहा कि बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं। बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली के दाम एवं समय से बिजली का न आना जनता और किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है। यदि समय रहते भाजपा सरकार इन सब बिंदुओं पर ध्यान नहीं देती और निराकरण नहीं करती है। तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बाध्य होंगे। शरद उपाध्याय मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए काम करती है। संचालन उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय व अध्यक्षता उपाध्यक्ष डा.जगत नारायण सिंह ने किया। मौके पर गोपाल कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष निशा सिंह, डा. साधू चरण तिवारी, विनोद कुमार विश्वकर्मा, संतोष सिंह, राजेश्वरी पटेल, अम्बरीष पाण्डेय, सायरा आयशा, अनुपम द्विवेदी, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, भोला तिवारी, संजय शुक्ला, अशोक यादव, मो.अशरफ, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ ज्ञान चंद्र, मोमिना बानो, अमीना बानो आदि लोग रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें