Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsCyclone-like Rain Hits Korawn Disrupts Daily Life and Agriculture

कोरांव में झमाझम बारिश, घरों और दुकान में घुसा पानी

Gangapar News - कोरांव और उसके आस-पास चक्रवात जैसी बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश ने सड़कों और नालियों में पानी भर दिया। लोग घरों में कैद हो गए। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 17 June 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
कोरांव में झमाझम बारिश, घरों और दुकान में घुसा पानी

कोरांव/गिरगोंठा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार लगभग 3 बजे से कोरांव टाउन और आसपास के लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में चक्रवात जैसी बरसात हुई है। लगभग एक घंटे तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। नालियों का जमा पानी सड़कों पर आ गया। तेज बरसात के चलते जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। एक घंटे हुई बरसात से लोग घरों और दुकानों में घुस गए। लोगों का मानना है कि यह बरसात बराबर ना होती रही तो उमस और गर्मी बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी हो सकता है। पिछले 31 मई और 1 जून के बाद बीच में हल्की फुल्की बारिश हुई जिसके कारण गर्मी बनी रही।

इस बीच लगभग पांच - छ दिन भीषण लू और गर्मी ने आम लोगों को बेहाल कर रखा था। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बरसात से जिन किसानों ने धान की नर्सरी नहीं डाली थी उनके खेतों में नर्सरी पड़ने का समय आ गया है। हालांकि जिनके घर खपरैल और मढ़हे थे उनमें पानी टपकने से बुधवार से तेजी से छाजन किये जाने का मौका मिल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें