Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTragic Incident 17-Year-Old Girl Drowns in Yamuna River in Tundla

यमुना में नहाने के लिए उतरी छात्रा डूबी, परिवार में कोहराम

Firozabad News - टूंडला के नगला सिंघी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा किरन यमुना में नहाते समय डूब गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और गोताखोरों को बुलाया, लेकिन दो घंटे की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादFri, 27 June 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
यमुना में नहाने के लिए उतरी छात्रा डूबी, परिवार में कोहराम

टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में एक छात्रा यमुना में नहाते समय पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण एकत्रित होकर यमुना किनारे पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। ग्रामीण एवं गोताखोरों ने काफी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रतन सिंह कोरी वर्तमान में गुड़गांव-दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। वह परिवार सहित दिल्ली में ही निवास करते हैं। वे 23 जून को गांव में गुरु सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने बच्चों के साथ आए थे। जिसमें उनकी 17 वर्षीय बेटी किरन भी साथ में आई थी।

किरन गुरुवार दोपहर कुछ बच्चों के साथ यमुना नहाने गई थी। यमुना में नहाते समय किसी तरह किरन गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दो घंटे तक पानी में तलाश की गई लेकिन किरन का कोई सुराग नहीं मिल सका। किरन चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। घटना के बाद यमुना किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किरन की मां गिरिजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें