लाइनपार में विद्युत करंट लगने से युवक की मौत
Firozabad News - शुक्रवार दोपहर थाना लाइन पार क्षेत्र में 22 वर्षीय रजत कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह नहाने के लिए समर चालू कर रहा था, तभी विद्युत तार लगाते समय करंट लग गया। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुँचाया,...

थाना लाइन पार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। गांव रूपसपुर निवासी रजत कुमार 22 वर्ष पुत्र विनोद कुमार यादव शुक्रवार की दोपहर नहाने के लिए समर चालू कर रहा था। उसी दौरान विद्युत तार लगाते समय उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुन पड़ोसी के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजन हैरत में पड़ गए।
वह लोग रोने लगे। अस्पताल कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम में रखवाने की बात की। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव घर ले गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।