राम-सीता विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए भावुक
Firozabad News - टूंडला में गढ़ी थानी में भागवत कथा का आयोजन हुआ। व्यास ने राम-सीता के विवाह का प्रसंग सुनाया जिससे श्रद्धालु भावुक हो गए। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए व्यास ने भक्तों को पौधा रोपित करने की अपील की।...

टूंडला। गढ़ी थानी में आयोजित भागवत कथा में शनिवार को व्यास ने राम-सीता के विवाह का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। गांव हिम्मतपुर की कथा में गोवर्धन लीला का वर्णन किया। बढ़ी थानी में कथा व्यास सुरेशनंद महाराज ने कहा कि माता सीता ने जैसे प्रभु श्रीराम को वर माला डाली, वैसे ही देवता उन पर पुष्पवर्षा करने लगे। व्यास ने संगीत की धुन पर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर विवश कर दिया। आयोजक गीतम सिंह प्रधान ने आरती कर प्रसाद वितरण कराया। गांव हिम्मतपुर में चल रही श्रीमद् भागवत में कथा व्यास मनोज अवस्थी ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा गिर्राज पर्वत को अपनी एक उंगली पर धारण कर इंद्र के अहंकार को समाप्त कर दिया था।
गिर्राज पर्वत की पूजा प्रारंभ कराई। जो भक्त गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करते हैं, भगवान कृष्ण उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके बाद उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से एक पौधा रोपित करने की अपील की। मौके आनंद गौतम, वीर सिंह राघव, टीकम सिंह पूर्व प्रधान, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद चौहान, मुकेश शर्मा, राम भारत तोमर, राधेश्याम कुशवाहा, प्रवेश चौहान आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।