Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsElderly Man Arrested for Rape of Mentally Challenged Woman in Rasulpur

मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Firozabad News - थाना रसूलपुर पुलिस ने मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग मुन्नालाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 24 जून को महिला को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को नीबू वाला...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 26 June 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

थाना रसूलपुर पुलिस ने मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को नीबू वाला बाग रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम मुन्नालाल पुत्र झुन्नीलाल बताया है। वह निवासी गली नंबर 7 नीबू वाला बाग थाना रसूलपुर का रहने वाला है। 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मंदबुद्ध महिला के साथ 24 जून को दुष्कर्म किया था।

वह महिला को अपने घर के अंदर खींचकर ले गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाने पर धारा 64(1) बीएनएस के तहत थाना रसूलपुर पर मुकदमा दर्ज था। उसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें