Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsUttar Pradesh Business Council Expands Women s Executive Committee to Empower Female Entrepreneurs

सुमन सिंह बनी अध्यक्ष तो योगमाया महामंत्री

Fatehpur News - -गर्ग गुट के व्यापार मंडल की महिला कार्यकारिणी का किया गया विस्तार सुमन सिंह व्यापार मंडल महिला नगर अध्यक्ष योगमाया बनी महामंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 27 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
सुमन सिंह बनी अध्यक्ष तो योगमाया महामंत्री

खागा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल गर्ग गुट में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरूवार को महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें व्यापारियों की सर्वसम्मति से सुमन सिंह को महिला नगर अध्यक्ष, योगमाया को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महिलाओं को जागरूक होने की अपील की गई। नगर के नगर पंचायत परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप्र उद्योग व्यापार मंडल (गर्ग गुट) की महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि महिला कार्यकारिणी का मुख्य उददेश्य महिलाओं के व्यापारिक हितों को बढावा देना है। इससे क्षेत्र की व्यापारी महिलाओं को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के जर्जर नौबस्ता रोड निर्माण के लिए जल्द ही विशाल जन आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। चेयरपर्सन गीता सिंह को व्यापार मंडल में संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, ईओ देवहुति पांडेय, अंजली मिश्रा, प्रिया, रानू सिंह, वंदना तिवारी, राजरानी, कल्पना, आफरीन, पुष्पलता, मंजू शुक्ला, निधि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला व्यापारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें