Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsLand Dispute Escalates in Fatehpur Local Family Faces Threats Over Illegal Construction

कालोनी के सामने कब्जा, करा रहे निर्माण

Fatehpur News - -थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी नहीं कर रही सुनवाई -थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी नहीं कर रही सुनवाई-थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी नहीं कर रही सुनवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 26 June 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
कालोनी के सामने कब्जा, करा रहे निर्माण

फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के बैरहना गांव में एक घर के सामने के सहन और रास्ते की भूमि पर जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन सुनवाई न होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से शिकायत की है। बैरहना निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उसकी मां रामकली को वर्ष 2024 में नगर पंचायत द्वारा एक आवास (कालोनी) मिला था। उन्होंने पक्का मकान बनवाकर निवास शुरु कर दिया था। फरवरी 2025 में बीमारी के चलते मां की मृत्यु हो गई, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ वहीं रह रहा है।

लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंगों ने घर के सामने के सहन और रास्ते की सार्वजनिक भूमि पर पहले एक झोपड़ी (कुरिया) बना ली थी। अब असलहों के बल पर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जब उसने विरोध किया, तो उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। बताया कि उसने 16 जून को थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन असोथर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टे 23 जून को पुलिस की मौजूदगी में ही दबंगों ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि जमीन का विवाद है। राजस्व का मामला है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें