Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsKisan Sangathan Holds Panchayat to Address Regional Issues and Announces Protest on June 30

स्वास्थ्य अधिकारियों का 30 जून को होगा घेराव

Fatehpur News - -भाकियू अरा ने पंचायत कर दर्जन भर किसानों को दिलाई सदस्यता -भाकियू अरा ने पंचायत कर दर्जन भर किसानों को दिलाई सदस्यता

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 26 June 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
स्वास्थ्य अधिकारियों का 30 जून को होगा घेराव

छिवलहा। किसान संगठन ने पंचायत आयोजित कर जनपद स्तर से क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। जहां पर अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर आगामी 30 जून को घेराव किए जाने का ऐलान किया। पंचायत से कई किसानों को सदस्यता दिलाई गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। हथगाम क्षेत्र के इटैलीबश बाजार सहकारी समिति में ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के निर्देशानुसार सीएमओ, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमएस का आगामी 30 जून को घेराव किया जाएगा।

साथ ही न्याय पंचायत अध्यक्ष रविशंकर पाण्डेय, अध्यक्ष ज्ञान सिंह मौर्य, मलखेराम सिंह, संजय कुमार, आकाश निशाद, मोहम्मद इसबाबुल, बाबूलाल मौर्य, छोटे लाल, संतलाल मौर्य, डॉ मोहम्मद ताहिर, पप्पू गुप्ता, सुमेर पाल, रामबली, नीरज तिवारी, चंद्रपाल मौर्य सहित तमाम किसानों को सदस्यता दिलाई गई। वही विभिन्न समस्याओं पर पदाधिकारियों व किसानों ने चर्चा की। यहां पर मीडिया प्रभारी अजय प्रजापति, तहसील महामंत्री राधेश्याम पासवान, बाबूलाल, संजय पासवान, सुरेंद्र सिंह यादव, शीघ्रसिंह, रामसजीवन सहित तमाम लोग रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें