Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFatehpur Experiences Sudden Rainfall Relief Amidst Heat and Humidity

दिन भर की उमस के बाद शाम को बारिश

Fatehpur News - -बारिश से लोगों को मिली गर्मी से कुछ राहत बारिश से लोगों को मिली गर्मी से कुछ राहतबारिश से लोगों को मिली गर्मी से कुछ राहतबारिश से लोगों को मिली गर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 26 June 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
दिन भर की उमस के बाद शाम को बारिश

फतेहपुर। दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को अचानक बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बुधवार की सुबह घने बादल छाए रहे। बढ़ते समय के साथ धूप निकलती गई और उमस का डेरा बढ़ता गया। दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग खासे हलाकान रहे। हालांकि दिन भी बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। देर शाम करीब आठ बजे शहर क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

हालांकि अमौली क्षेत्र में आकाशीय बिजली की भी घटना हुई। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सड़के भी कीचड़ युक्त हो गईं। वहीं किसानों का कहना है कि अब समय आ गया है झमाझम बारिश होनी चाहिए। किसानों की धान की नर्सरी लगभग तैयार हो चुकी है और अच्छी बारिश हो जाए तो धान की रोपाई शुरू हो जाए। धान की फसल के लिए बारिश का पानी अमृत समान होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें