Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsDemand for Cow as National Mother and India as Hindu Nation at Shri Ram Janaki Temple

छत्तीसगढ़ से 17 सौ किमी चलकर लखन यादव पहुंचेंगे केदारनाथ

Fatehpur News - छत्तीसगढ़ से 17 सौ किमी चलकर लखन यादव पहुंचेंगे केदारनाथछत्तीसगढ़ से 17 सौ किमी चलकर लखन यादव पहुंचेंगे केदारनाथछत्तीसगढ़ से 17 सौ किमी चलकर लखन यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSat, 21 June 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ से 17 सौ किमी चलकर लखन यादव पहुंचेंगे केदारनाथ

गो माता को राष्ट्र माता व भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग बिंदकी कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर में किया ठहराव फतेहपुर, संवाददाता। छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ पहुंचने की पदयात्रा का भक्त ने संकल्प लिया। करीब 17सौ किमी के सफर को निकले युवा बिंदकी पहुंचा तो भव्य स्वागत किया गया। जहां पर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विश्राम कर सुबह अपनी पदयात्रा को निकल गए। लोगो ने फूलों की वर्षा कर विदाई दी। छत्तीसगढ़ के जनपद रायपुर के ब्राह्मण पारा गांव के 30 वर्षीय लखन यादव ने केदारनाथ धाम शिवदर्शन के लिए पदयात्रा का संकल्प लिया था।

करीब 17 किमी की यात्रा में शुक्रवार की रात को मोहल्ला ललौली रोड स्थित मैनी कुंआ श्रीराम जानकी मंदिर में विश्राम किया। जहां पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने उनके खाने पीने का इंतजाम किया। जहां पर उन्होने बताया कि उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जनपद में हिमालय की गोद में स्थित भगवान श्री केदारनाथ के मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा करेंगे। मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए व भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो। शनिवार की सुबह विहिप व बजरंग दल ने फूल माला पहनकर पदयात्रा के लिए रवाना किया। यहां पर विहिप के धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख नर्मदा सागर शुक्ला, नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, गौरक्षा प्रमुख अमित विश्वकर्मा, डॉ रमेश प्रसाद सैलानी, अनिल सविता, अखिलेश तिवारी, कल्लू मिश्रा, राजेश साहू, अवधेश, मोनू शुक्ला, सुशील, शैल कुमारी पांडे मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें