Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsCID Arrests Five Accused in 95 Lakh Cooperative Bank Scam in Fatehpur

फतेहपुर में 95 लाख के बैंक घोटाले में छह साल बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur News - सहकारी बैंक सठिगवां चांदपुर शाखा में 95 लाख के घोटाले में लखनऊ सीआईडी ने बुधवार रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी छह साल से फरार थे। मामले की जांच के दौरान फर्जी दस्तावेजों के जरिए गबन का...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 27 June 2025 09:55 AM
share Share
Follow Us on
फतेहपुर में 95 लाख के बैंक घोटाले में छह साल बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

अमौली (फतेहपुर) संवाददाता। सहकारी बैंक सठिगवां चांदपुर शाखा में हुए 95 लाख के घोटाले में छह साल से फरार चल रहे तत्कालीन कैशियर समेत पांच आरोपियों को लखनऊ सीआईडी टीम ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभी फरार है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 24 सितंबर 2019 को बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक श्रीराम की तहरीर पर चांदपुर थाने में सठिगवां सहकारी बैंक में गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की विवेचना सीआईडी लखनऊ को स्थांतरित की गई थी। आरोप था कि शाखा के कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 95 लाख का गबन किया था।

जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर हुई। विवेचना आगे बढ़ी तो कई नए नाम सामने आए। इसके बाद से छह आरोपी फरार थे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईडी लखनऊ के निरीक्षक शिवकुमार शर्मा व उनकी टीम ने चांदपुर थाना पुलिस की मदद से कैशियर राजेश कुमार निवासी राजरूपपुर प्रयागराज, चंद्रशेखर शुक्ला निवासी जयराम नगर फतेहपुर, बद्री सिंह निवासी जोनिहा बिंदकी, जगदीश निवासी जैनपुर थाना मलवां, कुलवंत सिंह निवासी जरा एटा वर्तमान पता पैगंबरपुर बिंदकी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक बुद्धसागर निवासी ललौली रोड बिंदकी अभी फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें