Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTragic Accident Woman Dragged by Buffalo in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में भैंस ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, मौत

Farrukhabad-kannauj News - मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) में एक महिला धन देवी, भैंस को ट्यूबवेल ले जाते समय भैंस की जंजीर में फंस गई। भैंस अचानक भाग गई और महिला करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 27 June 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
फर्रुखाबाद में भैंस ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, मौत

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद), संवाददाता। नगला भवानी सिंह गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक ने रौंगटे खड़े कर दिए। नौ बजे के करीब महिला भैंस को बांधने के लिए ट्यूबवेल जा रही थी। रास्ते में अचानक भैंस बिदक गई और भैंस की जंजीर का कड़ा उसके हाथ में फंस गया। महिला 100 मीटर तक घिसटते चली गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला भवानी सिंह गांव निवासी छविनाथ सिंह की 30 वर्षीय पत्नी धन देवी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर बंधी भैंस को ट्यूबवेल पर बांधने ले जा रही थीं। रास्तें में अचानक भैंस बिदक कर भागने लगी।

धन देवी का हाथ भैंस की जंजीर के कड़े में फंस गया। वह करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं। चिल्लाने पर ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। किसी तरह भैंस को घेरकर पकड़ा गया और जंजीर से धन देव को हाथ निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें