Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTeacher Training Program Emphasizes Role of Educators in Society - Farrukhabad

शिक्षक समाज का सच्चा मार्गदर्शक: रजनीश

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नव चयनित आचार्यो के प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत संगठन मंत्री रजनीश ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा से सामाजिक समरसता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 29 June 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक समाज का सच्चा मार्गदर्शक: रजनीश

फर्रुखाबाद, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्यामनगर में चल रहे नव चयनित आचार्यो के प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत संगठन मंत्री रजनीश ने कहा कि शिक्षक समाज का सच्चा मार्गदर्शक होता है। उन्होंने मुख्य विषय पर आचार्यो का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सुरक्षा, सम्मान, समृूद्धि प्राप्त की जा सकती है। शिक्षक ही सामाजिक कूरीतियों, अंधविश्वासों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, रविंद्र नाथ टैगोर, सावित्री बाई फुले जैसे महापुरुषों का उदाहरण देते हुये कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और शिक्षक को इन्हीं महापुरुषों के आचरण से सीख लेनी चाहिए।

दूसरे सत्र में शिक्षक के व्यक्तित्व विषय पर चर्चा हुयी। इसमें शिशु सभा, बाल भारती, छात्र संसद, खोय पाया विभाग जैसी गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान संभाग निरीक्षक अजय द्विवेदी, शिवकरन, प्रांत सेवा प्रमुख शिवसिंह, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद, सुशील वर्मा, आलोक दीक्षित, आशीष दीक्षित, श्रीनरायन मिश्रा, प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें