बाढ़ मे पुल और सड़कें टूटने की स्थिति पर मॉकड्रिल
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। बाढ़ में पुल और सड़कें टूटने, प्रभावित क्षेत्रों में पेड़ और छतोंनी में अफसरों ने रेस्क्यू का अभ्यास किया। यह अभ्यास प्रदेश के चि

फर्रुखाबाद, संवाददाता। बाढ़ में पुल और सड़कें टूटने, प्रभावित क्षेत्रों में पेड़ और छतों पर फंसे होने की स्थिति में किस तरह से बचाव करना हैइस पर गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले.जनरल योगेंद्र डिमरी की निगरानी में अफसरों ने रेस्क्यू का अभ्यास किया। यह अभ्यास प्रदेश के चिन्हित जनपदों की बाढ़ से संभावित तहसीलों में एक साथ किया गया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जनपदो की कार्रवाई की समीक्षा की और आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय, संसाधनों की तत्परता का परीक्षण भी किया गया। शमसाबाद के गुटैटी दक्षिण में बाढ़ में फंसे ग्रामीणो को कैसे निकाला जाये।
नाव पलटने पर कैसे बचाया जाये। इसके लिए तैराक पीएसी की टीम ने अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान नाव में सवार गंगा में डूबते हुये लोगों क ो बचाने पीएसी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुये अभ्यास किया। गंगा से बाहर लाकर फायर सर्विस के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। कायमगंज एसडीएम रविंद्र कुमार, तहसीलदार के अलावा खंड विकास अधिकारी आदि अभ्यास पर नजर रखे रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय में बैठक करते हुए ग्रामीणों को बाढ़ आने की दशा में सचेत रहने को भी जागरूक किया गया। बचाव की भी जानकारी दी गयी। अभ्यास में पेड़ पर लोगों के फंसे होने, गांव के जलमग्न होने, पुल और सड़कों के टूटने जैसी प्रमुख गतिविधियां करायी गयीं। राहत शविर, बाढ़ चौकी, हास्पिटल की व्यवस्था का भी प्रदर्शन किया गया। सदर तहसील के कटरी धर्मपुर में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने माकड्रिल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अमृतपुर तहसील के चाचूपुर जटपुरा में भी गतिविधियों को देखा। उन्होंने खामियों और सुधार की संभावनाओं पर भी दिशा निर्देश दिये। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि यह अभ्यास राज्य की आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम रहा जिससे वास्तविक स्थिति में जनहानि को कम किया जा सकता है। उपाध्यक्ष के साथ प्रशांत कुमार भी साथ रहे। इससे पहले योजना भवन लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर रवींद्र गुरुंग ने गतिविधियों का संचालन कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।