Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFarrukhabad Faces Increasing Stray Cattle Menace Despite Previous Capture Efforts

शहर की सड़कों पर घूम रहे गौवंशो पर पालिका नहीं लगा पा रही अंकुश

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में छुट्टा गौवंशों का आतंक बढ़ता जा रहा है, खासकर पालतू गायों की संख्या में। नगर पालिका इन छुट्टा गायों को पकड़ने में विफल रही है, जिससे मोहल्लों में परेशानी बढ़ रही है। पूर्व में अभियान...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 28 June 2025 09:16 AM
share Share
Follow Us on
शहर की सड़कों पर घूम रहे गौवंशो पर पालिका नहीं लगा पा रही अंकुश

फर्रुखाबाद। शहर में छुट्टा गौवंशो का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है। इसमें सबसे ज्यादा पालतू गौवंशो की संख्या है। पालिका ऐसे पालतू छुट्टा घूम रहे गौवंशो को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। कई मोहल्लों की गलियों में गौवंश रात दिन विचरण करते हैं। सदर नगर पालिका क्षेत्र छुट्टा बेसहारा गौवंशो के साथ पालतू गौवंशो का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। रात दिन गोवंश सड़कों और गलियों पर विचरण करते नजर आते हैं। लेकिन इसके बाद भी पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि पालिका ने गौांशो को पकड़ने का अभियान पूर्व में चलाया था।

जिसमे सैकड़ों बेसहारा छुट्टा गौवंशो को पकड़ने का काम किया गया था। लेकिन ऐसे में वह गोवंश पकड़ में नहीं आए जो पालतू होने के बाद भी सड़को पर छोड़ दिए जाते है इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें