श्री राम कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
Etawah-auraiya News - इटावा के ग्राम उदी में चल रही सुनहु कथा में व्यास महेश चंद्र पाण्डेय ने भगवान राम के विवाह और धनुष यज्ञ का वर्णन किया। उन्होंने कन्यादान का प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाओं ने भाग...

इटावा, संवाददाता। बढ़पुरा के ग्राम उदी में चल रही सुनहु कथा रघुनाथ की, में व्यास महेश चंद्र पाण्डेय ने भगवान राम के विवाह, धनुष यज्ञ , परशु राम लक्ष्मण संवाद तथा राम बारात के आगमन और चारों भाइयों के विवाह का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। प्रतीकात्मक राम लक्ष्मण तथा सीता की झांकी बनाकर कन्यादान कराया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया । व्यास का भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू , सदर विधायक सरिता भदौरिया ने स्वागत कर समापन आरती की। व्यास जी ने गुरु विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण को जब मिथिला नरेश राजा जनक ने देखा तो वह अपलक निहारते रह गए।
जनक की पुष्प वाटिका में पहुंचे श्री राम ने माली रक्षक से पुष्प चुनने की अनुमति ली और आगे बढ़े तो वहां जगत जननी सीता व राम के एक दूसरे से मिलन का श चित्रण किया और सीता जी ने मां भवानी से श्रीराम को पाने का आशीर्वाद लिया। भगवान राम ने शिव धनुष का खंडन किया तो उपस्थित राजाओं ने एक साथ आक्रमण करने की योजना बनाई लेकिन तभी वहां शिव भक्त परशुराम आ गए और मौजूद परास्त राजाओं के चेहरे पर चमक आ गई लेकिन लक्ष्मण ने परशु राम जी को इतना चिढ़ाया कि वह फरसा लेकर लक्ष्मण पर दौड़े ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।