इटावा में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कुंज गलियां नष्ट हुईं तो मिट जाएगी वृन्दावन की पहचान
Etawah-auraiya News - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मथुरा और वृंदावन की ऐतिहासिक कुंज गलियां नष्ट होने पर उनकी पहचान मिट जाएगी। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी पर भी निशाना साधा कि उन्होंने कभी वहां की सच्चाई...

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मथुरा और वृंदावन की ऐतिहासिक कुंज गलियां अगर नष्ट हो गईं तो वहां की पहचान मिट जाएगी। अब कॉरीडोर बनाने के नाम पर इन्हे नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी कुंज गलियों में गई ही नहीं हैं, इसलिए उन्हें वहां की सच्चाई का कोई ज्ञान नहीं है। वृंदावन की आत्मा को नष्ट किया जा रहा है। यहां बसरेहर में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में पहुंचे कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बनारस में कॉरिडोर बनाकर धार्मिक आस्था के नाम पर कारोबार खड़ा कर दिया।
अब वृंदावन को भी उसी दिशा में ले जा रहे हैं। वे यहां औरैया के गांव गौहानीकलां गए और पीड़ित से मुलाकात की। उन्होने कहा कि ग्राम गोहानी कला में राजेश तिवारी के प्रति जो मारपीट का मामला था वहां उनका जाने का कार्यक्रम आया तो जिला प्रशासन शासन ने राजेश तिवारी से एक वीडियो क्लिप जारी करवाई कि कांग्रेस अध्यक्ष उनके घर ना आएं। अगर आते हैं तो गलत मामलों में फंसा दिया जाएगा। इससे यह साबित होता है कि वे कांग्रेस पार्टी से भयभीत हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बसरेहर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मेहनत कर रहे है और जनता से जुड़ रहे है। पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। जो प्रत्याशी जीतकर आएंगे, उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम को बड़ा समर्थन मिल रहा है और लोग कांग्रेस से जुड रहे हैं। यह चुनाव पूरी तरह कांग्रेस का है। उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी ने 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।