नोएडा से लौटते से बाइक सवारों को कैंटर ने रौंदा, भाई-बहन की मौत
Etah News - शनिवार दोपहर को हाइवे पर एक आयशर कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार...

शनिवार की दोपहर को हाइवे पर आयशर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे चाचा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल चाचा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की हालात खतरे से बाहर बताई गई है। बाइक सवार नोएडा से फर्रूखाबाद जा रहे थे। फर्रूखाबाद थाना मेरापुर के गांव नगला केल निवासी राहुल नोएडा के सोरखा में रहते हैं। वहीं पर रहकर फूड डिलवरी का काम करते हैं। गर्मी की छुट्टी होने पर भतीजी शिल्पी (12) पुत्री शैलेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू, चार साल का भतीजा शिवांश चाचा राहुल के पास घूमने आए थे।
कुछ दिनों बाद स्कूल खुलने हैं। इसे लेकर चाचा राहुल भतीजी, भतीजे को छोड़ने के लिए गांव आ रहे थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना पिलुआ के गांव भदुआ के पास पहुंचे थे वहीं पर आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसा इतनी वीभत्स था कि टक्कर लगने से दोनों भाई बहनों की मौत हो गई। चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। मामले की जानकारी घरवालों को दी गई। देरशाम घरवालें भी पहुंच गए और शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि गांव में कोई कार्यक्रम भी था। इसे लेकर भी सभी लोग आ रहे थे। एसएचओ प्रेमपाल सिंह का कहना है कि हाइवे पर गांव भदुआ के पास हादसा हुआ है। इसमें दो बच्चों की मौत हो हुई है एक युवक घायल है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घर में इकलौते थे दोनों, मचा हुआ कोहराम मृतक के गांव से कुछ लोग पहले पोस्टमार्टम पहुंच गए और बच्चों की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने घरवालों को हादसे की जानकारी जरूर दी और बच्चों की मौत होने की जानकारी नहीं दी थी जिससे वह एक दम घबरा न जाए। ग्रामीणों के अनुसार घर में दो ही बच्चें थे। वही चाचा को भी बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।