अंबेडकर नगर में नगर पालिका ने सही कराए खराब पड़े हैंडपंप
Etah News - अंबेडकर नगर में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराया जा रहा है। इससे लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा। पालिका की टीमें तपती धूप में काम कर रही हैं। जिन हैंडपंपों की रीबोरिंग होनी है, उनकी सूची बना ली गई...

अंबेडकर नगर में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराया गया है। इस तपती धूप में लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा। पूरे मोहल्ले के खराब पड़े हैंडपंपों को चिहिंत किया गया हैं। प्रमुख स्थानों पर हैंडपंप लगे थे उन्हें दुरूस्त कर किया जा रहा है। बोले एटा के तहत अंबडेकर नगर की प्रमुख पानी की समस्या को उठाया था। शहर के अंबेडकर नगर में पानी आपूर्ति ना होने से लोग परेशान थे। इस मोहल्ले में लगे हैंडपंप भी खराब हो गए थे। खराब हैंडपंप के कारण लोग पीने के पानी के लिए परेशान थे। पालिका की ओर से हैंडपंपों को सही कराया जा रहा है।
मंगलवार और बुधवार को पालिका की टीमें खराब पड़े हैंडपंपों सही कर रही है। अभी तक जो हैंडपंप खराब मिले है उन्हें सही कर दिया गया। जांच के दौरान कुछ हैंडपंपों की रिबोर होने है। इसके लिए टेंडर कर दिए गए है। टेंडर वाली फर्म इन हैंडपंपों को सही करेंगी। शहर में भर में रीबोर होने वाले हैंडपंपों को सही कराया जाएगा। इससे पानी की समस्या ना हो सके। भीषण गर्मी में सबसे अधिक पानी की डिमांड है। जब पानी नहीं मिल पाता है लोग परेशान हो जाते है। 31 मई के अंक में बोले एटा के तहत आंबेडकर नगर के नलों में नहीं है पानी, हैंडपंप भी सूखे के नाम से खबर प्रकाशित की थी। इसमें अंबेडकर के लोगों को बताया था कि मोहल्ले में आपूर्ति वाला पानी वर्षों से नहीं आ रहा है। पानी के लिए पूरा मोहल्ला परेशान है। वहीं जो हैंडपंप वह भी खराब है। अंबेडकर पार्क में लगे हैंडपंप को चलाकर भी लोगों ने दियाखा था। चलाने के बाद उसमें पानी नहीं निकला। खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का समाधान कराया है। इससे लोगों को राहत मिली है। अब इधर उधर पानी के लिए नहीं जाना होगा। अंबेडकर नगर में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराया जा रहा है। जिन हैंडपंपों की रीबोर होना है उनकी लिस्ट बना ली गई है। शहर भर के हैंडपंप सही कराए जा रहे है। इससे किसी को पीने के पानी की समस्या ना हो सके। अलग-अलग मोहल्लों में हैंडपंप सही करने के लिए टीमें काम कर रही है। वेदप्रिय आर्य, एएसडीएम/प्रभारी ईओ नगर पालिका एटा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।