रेमेडियल क्लास से गरीब कमजोर छात्रों को गणित-अंग्रेजी-विज्ञान सिखाने का प्रयास
Etah News - एटा में गरीब कमजोर बच्चों को गणित, विज्ञान, और अंग्रेजी सिखाने के लिए 25 राजकीय विद्यालयों में रेमेडियल क्लासेज का संचालन किया जा रहा है। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह के अनुसार, 2022 से यह क्लासेज शुरू...

एटा, गरीब कमजोर बच्चों को गणित-अंग्रेजी, विज्ञान सिखाने के लिए राजकीय विद्यालयों में रेमेडियल क्लासेज का संचालन किया जा रहा है। क्लास के कमजोर बच्चों को अन्य बच्चों की तरह पठन-पाठन में तेज करने के प्रयास किये जा रहे हैं। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जनपद के राजकीय विद्यालय में 2022 से रेमेडियल क्लासों का संचालन किया जा रहा है। इस क्लासेज का संचालन करने का उददेश्य क्लास के गरीब कमजोर बच्चों को अन्य बच्चों की तरह गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के पठन-पाठन को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि जनपद के 25 राजकीय विद्यालयों में यह क्लास संचालित की जा रही है।
इन विद्यालयों में गतवर्ष पंजीकृत 5400 छात्र-छात्राओं में से 25 प्रतिशत कमजोर गरीब छात्रों को सहभागिता करायी जा रही है। रेमेडियल क्लास में कक्षा 9 से 12 तक के गरीब कमजोर छात्रों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के बेहतर पठन-पाठन के लिए शासन से निर्धारित मॉडयूल पुस्तक वितरित की गई है। वर्ष 2022 से 25 राजकीय विद्यालयों में रेमेडियल क्लास का संचालन कराया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में किसी कारणवश क्लासेज का संचालन नहीं कराया जा सका है। राजकीय विद्यालय में पंजीकृत होने वाले छात्र उठा सकेगे लाभ एटा, डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान सत्र में माध्यमिक विद्यालयों में नए छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया को अभियान चलाया जा रहा है। राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के पंजीकृत होने वाले छात्र-छात्राएं रेमेडियल क्लास का फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का संचालन शासन से राजकीय विद्यालयों में कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।