Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFarmers Protest in Aliganj Submit Memorandum to PM and CM

किसान हित में किए गये वायदों को पूरा करें सरकारें

Etah News - शुक्रवार को किसानों ने अलीगंज तहसील में धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने चुनावी...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 27 June 2025 06:39 PM
share Share
Follow Us on
किसान हित में किए गये वायदों को पूरा करें सरकारें

शुक्रवार को किसानों ने एसडीएम को दिया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भाकियू हरपाल गुट ने अलीगंज तहसील में किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने तहसील अलीगंज धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने किए गए वादों को पूर्ण करने की बात की गई। चुनाव में वादे किए गए थे। उनको पूरा किया जाए। उत्तर प्रदेश में विद्युत तार की व्यवस्था खराब है।

इससे खेतों में खड़ी फसल तारों में चिंगारी होने की वजह से जल जाती है। इन्हें सही किया जाए। चुनाव के समय किसानों को बिजली फ्री करने का जो वायदा किया था उसे पूर्ण किया जाए। नलकूपों को फ्री कनेक्शन, 30 प्रतिशत रेट वापस लिए जाए। मक्का-बाजरा ख़रीद कम दर पर की जा रही हैं। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र पुजारी, अरविन्द शास्त्री, विनोद यादव सहित किसान मौजूद रहे। फोटो-28इटीए7 : शुक्रवार को अलीगंज तहसील में धरना प्रदर्शन करते भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह एवं किसान।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें