सपा-बसपा ने याद किए छत्रपति शिवाजी महाराज
Etah News - गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की 151वीं जयंती पर सपा और बसपा ने कार्यक्रम आयोजित किए। सपा जिलाध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने उन्हें साहसी और सामाजिक क्रांति का अगुआ बताया। बसपा ने भी उनके कार्यों को याद...

गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज के जन्म दिन पर सपा और बसपा ने अपने-अपने कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनकी ओर से किए गए क्रांतिकारी कार्यों के बारे में बताया गया। सपा जिलाध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज बहुत ही साहसी थे। सामाजिक क्रांति के अगुआ, मराठा साम्राज्य के पांचवें छत्रपति और आरक्षण के जनक थे। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने कहा कि सबसे पहले आरक्षण की शुरूआत छत्रपति शाहू जी महाराज ने की। शराफत हुसैन काले ने कहा कि समाज को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया।
गोष्ठी को मंजीत यादव, राकेश गांधी, पुष्पेंद्र धनगर, विनोद यादव, आकाश यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह दिवाकर, जसवीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह जाटव, अनिल सागर, जमशेद आलम, डॉक्टर शकील अहमद खान, सतीश यादव, रविंद्र सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। वीरपाल सिंह लोधी, प्रदीप यादव, चेतन शाक्य, जसवीर सिंह, रंजीत यादव,अनिल सागर, धीरेन्द्र सिंह जाटव, रामकिशोर, गिरीश यादव, रामसिंह प्रधान आदि लोग मौजूद थे। छुआछूत का विरोधकर समाज में लाएं समानता बसपा की ओर से पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम कर छत्रपति शाहूजी महाराज का याद किया। मंडन कॉआर्डिनेटर अलीगढ़ विक्रम सिंह के कहा कि आरक्षण के जनक कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहू जी महाराज की 151वीं जयंती हम सभी मना रहे हैं। उन्होंने गैर बराबरी एवं छूआछूत पर आधारित सामाजिक व्यवस्था के विरुद्ध क्रांतिकारी कदम उठा कर मानवता वादी सोच को मजबूत बनाने का काम किया। मंडल कॉआर्डिनेटर अलीगढ़ राजू राम रतन ने बताया कि आज हम सभी जिस सामाजिक आधार पर जीवन जी रहे हैं वह महामानव छत्रपति शाहू जी महाराज की देन है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोनी ने पुष्प अर्पित करते हुए आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी अरविंद कुमार जाटव ने संगठन के कार्य को गंभीरता से पूरा करें। सेक्टर बूथ कमेटी गठन का कार्य समय से पूर्ण करा लेंगे वादा किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर भारष्कर, विजय सिहं ठेकेदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश दिनकर, पूर्व मण्डल कॉर्डिनेटर राजा बच्चू सिंह, राजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।