Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCCTV Cameras Installed in Aliganj for Enhanced Security and Surveillance

सुरक्षा की दृष्टि से अलीगंज में 6 स्थानों पर लगवाएं 21 सीसीटीवी कैमरे

Etah News - अलीगंज कस्बे में सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। छह प्रमुख स्थानों पर 21 अत्याधुनिक कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह कदम अपराध की रोकथाम, निगरानी व्यवस्था और यातायात...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 24 June 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
सुरक्षा की दृष्टि से अलीगंज में 6 स्थानों पर लगवाएं 21 सीसीटीवी कैमरे

सुरक्षा के लिहाज से कस्बा अलीगंज में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं। नगर पालिका परिषद की तरफ से कैमरे लगवाएं गए है। सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य पूरा हो चुका है। अलीगंज के छह प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इससे अपराध होने पर खुलासा करने में भी पुलिस को काफी मदद मिलेगी। सोमवार की देर रात नगर पालिका कर्मियों ने अलीगंज के नगला पड़ाव, बस स्टैंड, रामलीला चौराहा, डाक बंगला, गांधी मूर्ति चौराहा और सराय अड्डा पर 21 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। यह कदम न केवल आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में मदद करेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक होगा।

इन कैमरों का स्क्रीन मॉनीटर, स्टोरेज सिस्टम नगर पालिका कक्ष बनाया गया है। नगर पालिका ईओ कृष्णाकांत सरल के अलावा चेयरमेन सुनीता गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील गुप्ता, अरुण दलपत, कासिम, जितेंद्र मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें