Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsBJP Marks June 25 as Black Day Honors Democracy Warriors

कांग्रेस ने की थी संविधान की हत्या

Etah News - भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून को काले दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस सरकार को संविधान की हत्या करने वाली पार्टी बताया। भाजपा ने आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। 1975 में...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 25 June 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने की थी संविधान की हत्या

भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून का दिन काले दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस सरकार को संविधान की हत्या करने वाली पार्टी बताया। इसके साथ ही 50 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी हर्ष वर्धन आर्य ने जीटी रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ 25 जून का दिन काले दिवस के रुप में मनाया। कुल 22 में से 12 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। बताया कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप था।

यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, महामंत्री पंकज चौहान, अभिनाश शर्मा, प्रदीप भामाशाह, गोपाल शर्मा, अग्रिम जैन आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें