बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ पहुंचने पर भागा आरोपी
Etah News - आलिगढ़ में एक नौ वर्षीय बालिका को उसके भाई के साथ खेलते समय एक युवक ने सुनसान स्थान पर उठा लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसकी चीख सुनकर आसपास के किशोर वहां पहुंचे और आरोपी...

घर के बाहर भाई के साथ खेल रही नौ वर्षीय बालिका को युवक सुनसान स्थान पर उठा ले गया। आरोपी ने बालिका के साथ रेप करने का प्रयास किया। बच्ची की आवाज सुन आसपास के लोगों के आने से वह भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की शाम नौ वर्षीय बालिका अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी समय राजन पुत्र गिरीश खेल रही बच्ची को बहला फुसला कर मोबाइल दिखाने के बहाने सुनसान स्थान पर उठा में ले गया। बच्ची के साथ गए भाई को फोन कर दे दिया।
वह फोन पर गेम खेलने लगा। आरोप है कि वह बच्ची को लेकर दुष्कर्म के इरादे लेकर गया। बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया तो बच्ची के चीखने की आवाज वहां से निकल रहे तीन किशोर आवाज सुनकर वहां पहुंच गए। तीन किशोर को आते देख आरोपी घबरा गया। बालिका को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी बालिका के परिजनों को दी गई। आसपास के लोगों को भी घटना के बारे में जानकारी हुई तो उसे इस मामले को शांत कर दिया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने बालिका के घर वालों को धमका दिया। इससे यह लोग और अधिक दहशत में आ गए। मामला बढ़ता देख शाम को ही पुलिस को सूचना दी गई। मामले की रिपोर्ट नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी और उसके परिजनों की तलाश कर रही है। सीओ अलीगंज नीतिश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए दुष्कर्म का प्रयास, पास्को एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगा दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की छवि अच्छी नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।