Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Divine disaster in UP Paddy girl and woman falling on woman both died both died

यूपी में दैवीय आपदा: धान की रोपाई कर रही लड़की और महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत

कौशांबी में दैवीय आपदा का मामला सामने आया है। ये घटना उस समय की बताई जा रही है जब लोग खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई।

Dinesh Rathour कौशांबी, भाषाSat, 28 June 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
यूपी में दैवीय आपदा: धान की रोपाई कर रही लड़की और महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत

यूपी के कौशांबी में दैवीय आपदा का मामला सामने आया है। ये घटना उस समय की बताई जा रही है जब लोग खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में एक नाबालिग लड़की और महिला आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन घर वाले मौके की तरफ दौड़ पड़े।

क्षेत्राधिकारी (मंझनपुर) शिवांक सिंह ने बताया कि जिले के अमूरा गांव में भगनीती (35) और सुनीता (15) कई अन्य महिलाओं के साथ शनिवार दोपहर खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी आकाशीय बिजली के गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपजिलाधिकारी (मंझनपुर) आकाश सिंह ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर पहुंच गयी है और मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों को अनुमान्य राहत राशि तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए हैं और इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें