Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSenior BJP Leader Ashutosh Singh Passes Away in Lucknow After Battling Cancer

भाजपा नेता व समाजसेवी आशुतोष सिंह का निधन

Deoria News - भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष सिंह का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। भलुअनी ब्लाक के निवासी, वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर कृषि मंत्री सूर्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 28 June 2025 09:14 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता व समाजसेवी आशुतोष सिंह का निधन

देवरिया। भारतीय जनता के पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष सिंह का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। मूल रूप से भलुअनी ब्लाक के करमटार गंगा के रहने वाले 63 वर्षीय आशुतोष सिंह शहर के भुजौली कालोनी में रहते थे। वह लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े थे तथा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के काफी करीबी रहे। करीब तीन वर्ष पहले उन्हें कैंसर की शिकायत हुई। दिल्ली में इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। इधर वह लखनऊ स्थित आवास पर रह रहे थे। शनिवार की सुबह 6 उनका लखनऊ में निधन हो गया।

उनके निधन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें