रात भर गुल रही 60 गावों की बिजली, परेशान रहे लोग
Deoria News - मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तकनीकी खराब के चलते सोमवार की रात को क्षेत्र के 60

मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तकनीकी खराब के चलते सोमवार की रात को क्षेत्र के 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरों में लगे पंखा, कूलर व विद्युत उपकरण बंद हो गए और लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं, लोग भीषण गर्मी के बीच पूरी रात परेशान रहे। लोग विद्युत कर्मचारियों के लापरवाही की भी बात कर रहे हैं। महेन फीडर से करीब 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार की रात को तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिसके बाद रात के समय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन मिलाना शुरू किया तो, उधर से कोई सार्थक जवाब नहीं मिल सका।
हालांकि सोमवार की सुबह भी आकाशीय बिजली गिरने के कारण खुदियां बुजुर्ग गांव में 33 केबीए के चार खंभों पर लगे विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिर गया था, जिससे 10 इंसुलेटर ब्रस्ट हो गए थे और लोगों को दिन में भी गर्मी के कारण परेशानी हुई। एसडीओ बरहज राधेश्याम चौहान ने बताया कि लोकल के कुछ कर्मचारियों के कारण रात भर आपूर्ति ठप होने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।