Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsOm Prakash Rajbhar Addresses Workers Conference Ahead of Upcoming Panchayat Elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : ओम प्रकाश राजभर

Deoria News - सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने देवरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। राजभर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 21 June 2025 10:43 AM
share Share
Follow Us on
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : ओम प्रकाश राजभर

देवरिया, निज संवाददाता। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी नीतियों और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता द्वारा कराने के लिए संसद से कानून पारित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गरीब मजदूरों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है।

सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि पार्टी की मांग पर केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का आदेश दिया है। इससे सभी जातियों की जनसंख्या, रोजगार और आर्थिक स्थिति का पता चलेगा। विशिष्ट अतिथि बिच्छे लाल राजभर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। जिससे पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी हो। पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध ने अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक सशक्तिकरण, जनसम्पर्क अभियान, आगामी रणनीति तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की गई। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राजभर, बृजेश राजभर, सभापति कुशवाहा, मीरा राजभर, बलवंत कुशवाहा, बीरेंद्र यादव, अनिरुद्ध राजभर, मनोज राजभर, मोहित यादव, राकेश राजभर, रामअशीष राजभर, डॉ. विरेन्द्र राजभर, अभिनन्दन राजभर, चंद्रशेखर राजभर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें